उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

कांग्रेसियों ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड राज्य बनाने में शहीदों की महत्वपूर्ण भूमिका : राकेश सिंह

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने इंद्रमणि बडोनी हाल स्मारक में शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उत्तराखंड राज्य के लिए समर्पित शहीदों को स्मरण किया एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उत्तराखंड के शहीद अमर रहे के नारों भी लगाए। साथ ही नगर वासियों और प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में शहीदों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसकी बदौलत उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो पाया है। आज उत्तराखंड राज्य को बने 24 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। यह सभी राज्य वासियों के लिए गौरव का क्षण है। इस मौके पर बैशाख पयाल, ललित मोहन मिश्र, चंदन पंवार, रकम पोखरियाल, ऋषि सिंघल, राजेंद्र कोठारी, हरी सिंह नेगी, अशोक शर्मा, विनोद रतूड़ी, संजय भारद्वाज, करम चन्द मनीष, मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button