उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

दीपक जाटव ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन

डोर टू डोर कांग्रेस के पक्ष में मांगे वोट

ऋषिकेश। कांग्रेस के अधिकृत मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 37 मनसा देवी क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान दौरान दीपक प्रताप जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है और हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। हमारी पार्टी का उद्देश्य नगर निगम में पारदर्शी, संवेदनशील और विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मनसा देवी में लोगों को उनकी भूमि दुकान भवन का मालिकाना हक अभी तक नहीं मिला है। क्षेत्र के लोगो को भूमि का स्वामित्व दिलाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि नगर निगम के कार्यों में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, जलापूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी ठोस कदम उठाएगी। कहा कि वह नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विकास और दृष्टिकोण को लेकर जनता से समर्थन की अपील की।

Related Articles

Back to top button