उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

गढ़ सेवा संस्थान ने इगास पर्व को लेकर की चर्चा

ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में गढ़ सेवा संस्थान की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 11 नवंबर को उत्तराखंड के प्रसिद्ध “इगास पर्व” के विषय में चर्चा की गई।

बता दें कि आगामी 11 नवंबर को गढ़ सेवा संस्थान के द्वारा इगास पर्व के उपलक्ष में एक विशाल साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के अनेकों सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक मे समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि इसमें जो भी धनराशि एकत्रित होगी। वह अल्मोड़ा के सल्ट में हुए दुःखद बस हादसे में मृतकों के आश्रितों के सहायतार्थ दे दी जाएगी। इस अवसर पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र राणा, सचिव गोपाल सती, मनोज ध्यानी, कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडे, निर्मला उनियाल पूनम डोभाल, अनीता प्रधान, उषा जोशी, सुमन रावत, सुधा असवाल, भावना भट्ट, विजय बिष्ट, दिनेश रावत, विनोद नाथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button