उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

हर घर तिरंगा प्रत्येक जन को राष्ट्रवाद से जोड़ने का अभियान : रावत

अभियान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधानसभा ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा का आरंभ नगर निगम सभागार ऋषिकेश से होकर के त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर समापन हुआ। इस यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं नि मेयर अनिता मंमगाई शामिल हुए। इस अवसर पर लोकसभा हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जन-जन को राष्ट्रवाद से जोड़ने का अभियान है देशवासियों के मन में देश प्रेम की भावना जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 15 अगस्त तक हर घर में एक-एक झंडा पहुंचना है और अधिक से अधिक जनसंपर्क स्थापित करने का प्रयास करना है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की तिरंगा यात्रा हमारे वीर सेनानियों को समर्पित है जो देश सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं l यह अभियान प्रत्येक व्यक्ति के अंदर देश भक्ति की भावना, जोश एवं उत्साह को बढ़ाने का काम करेगा। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान किसी पार्टी विशेष का नहीं बल्कि जन-जन का अभियान है प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और अधिक से अधिक झंडा भेंट करते हुए जनसंपर्क स्थापित करना चाहिए। इस मौके पर हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया l

तिरंगा यात्रा मे जिला महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ीयाल,  निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई, हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक देवेंद्र नेगी, सह संयोजक मनोज ध्यानी, राजकुमार राज, दिनेश सती, पंकज शर्मा, प्रतीक कालिया, गणेश रावत, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, राहुल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, दिनेश पयाल, शिवानी भट्ट, सुरेंद्र सुमन, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित बिज़लवान, बृजेश शर्मा, शिव कुमार गौतम, तनु तेवतिया विकास तेवतिया, विपिन पंत, बिजेंदर मोगा, माधवी गुप्ता, समा पवार, सोनी रावत, निर्मला उनियाल,पुनीता भंडारी, सुधा असवाल, ममता नोटियाल हेमलताचौहान ,दीपक बिष्ट, आदि कार्य कर्ता उपस्थित हुए

Related Articles

Back to top button