उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

आईडीपीएल पुलिस चौकी में खड़े सीज वाहनों में लगी आग, आधा दर्जन वाहन जलकर खाक

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ऋषिकेश। आईडीपीएल पुलिस चौकी परिसर में खड़े सीज वाहनों में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल चौकी परिसर में सीज किए करीब आधा दर्जन फोर व्हीलर वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग के दो वाहनों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि करीब आधा दर्जन पुराने सीज हुए फोर व्हीलर में आग लगी है। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया गर्मी के मौसम में बीडी या सिगरेट के सुलगने से झाड़ियों में आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button