उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें

एमडी परीक्षा में नकल कराते एम्स के दो डॉक्टर समेत पांच को दबोचा

तीन टैबलेट, तीन मोबाइल, मेडिकल संबंधी किताबें सहित एक लग्जरी कार बरामद

ऋषिकेश। एम्स संस्थान की ओर से ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित होने वाली एमडी परीक्षा में नकल माफिया की सक्रिय होने की सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी की टीम ने कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

इसमें एम्स ऋषिकेश के दो चिकित्सक शामिल है। यह लोग देहरादून से ही अन्य प्रांतों में भी परीक्षा के दौरान अनुचित माध्यमों से नकल करवाते थे। इन्होंने नकल करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 50 लाख रुपए की डील की थी। इनके कब्जे से तीन टैबलेट, तीन मोबाइल, मेडिकल संबंधी किताबें और एक लग्जरी कार टाटा सफारी बरामद हुई है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्त एम्स की एमडी परीक्षा में गैर प्रांत कांगड़ा हिमाचल के परीक्षा केंद्र में भारतीयों को मोबाइल फोन एवं टैबलेट के माध्यम से प्रश्न पत्रों के उत्तर उपलब्ध करवा रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एम्स ऋषिकेश की दो चिकित्सक भी शामिल है। इन सबके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मौके पर एसपी देहात लोकजीत सिंह, सीओ संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विनोद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button