उत्तराखंडपर्यावरणलेटेस्ट खबरें

राइका में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेला, शिक्षकों एवं छात्रों ने रोपे पौधे

वृक्षों की परिकल्पना दर्शाता है हरेला पर्व : प्राचार्य

ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज आईपीडीएल में उत्तराखंड के पावन लोकपर्व हरेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें शिक्षकों एवं छात्रों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में विविध सांस्कृतिक विरासत में हरेला लोकपर्व जीवन प्रदान करता है, क्योंकि आज ग्लोबल वार्मिग के चलते गर्मी का आलम आप सभी देख रहे हैं कि उत्तराखंड में भी तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तभी तो हमारे पूर्वजों ने इस पावन पर्व की स्थापना की जिसमें प्रत्येक व्यक्ति इस हरेला पर्व पर एक वृक्ष लगाए और इस गर्मी से निजात पाए इसी परिकल्पना से यह हरेला पर मनाया जाता है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता वीरपाल सिंह रावत ने कहा कि आज पाव नहीं अनिवार्यता हो गई है कि हम वृक्षों को अधिक सारी संख्या में रोपित करें तथा उनका पोषण करें यदि हमें भविष्य में जीवन देना है तो वृक्षों का संरक्षण करना आवश्यक है। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, नगर समन्वयक (सेवक) मनोज कुमार गुप्ता, बीपी सती, विजय पाल सिंह, एनसीसी अधिकारी मेजर सुशील रावत,श्रीमती सुनीता पवार, मोहम्मद मुदस्सिर, ऋषिराम उनियाल, राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल, ललित मोहन जोशी,श्रीमती रेखा बिष्ट, श्रीमती नीरजा करनवाल,सुशील सैनी , सीडी डंगवाल, सरोज कुमार गुप्ता, विनोद पवार विद्यालय के एनएसएस,एनसीसी कैडेट्स आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button