उत्तराखंडपर्यावरणलेटेस्ट खबरें

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने रेड फोर्ट स्कूल में किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति किया जागरूक

ऋषिकेश। श्री परशुराम महासभा ने हरेला पर्व के अवसर पर रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

गुरूवार को रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में श्री परशुराम महासभा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री उनियाल ने संयुक्त रूप से फलदार वृक्ष रोपे।

बाइट : सुबोध उनियाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। सरकार द्वारा लगातार पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी प्रकार से सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी वृक्षारोपण करना एक अच्छा संदेश है। कहा कि छात्रों को ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक करना आवश्यक है। जिस प्रकार से निरंतर ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, इसकी रोकथाम हेतु एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को एक वृक्ष लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने रेड फोर्ट स्कूल प्रशासन एवं श्री परशुराम महासभा को शुभकामनाएं दी।

बाइट : शूरवीर सिंह बिष्ट, प्रबंधक

रेड फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक शूरवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि श्री परशुराम महासभा द्वारा स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम करना सराहनीय है। आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को जाना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में नीम, दालचीनी एवं आम के फलदार वृक्ष रोपे गए हैं।

बाइट : संदीप शास्त्री, महासभा अध्यक्ष

श्री परशुराम महासभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री ने कहा कि इस प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण के दृष्टिकोण से लाभकारी सिद्ध होंगे। जिस प्रकार से देश में तापमान में अधिक वृद्धि हो रही है। यदि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन नहीं किया गया तो प्रकृति एवं जीवन का बचना मुश्किल साबित होगा। इसलिए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से आगे भी श्री परशुराम महासभा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किए जाते रहेंगे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि परशुराम सभा द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। वर्तमान में पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। आज पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों का होना अति आवश्यक है, वृक्ष तभी लगेंगे जब आम जनमानस वृक्षारोपण में रुचि लगा तथा एक-एक वृक्ष लगाएगा। इस दिशा में निश्चित रूप से परशुराम सभा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई, राजपाल बिष्ट, अरुण शर्मा, राजेश कंडवाल, प्यारेलाल जुगरान, आर०डी० गौनियाल, डीके मुद्गल, लक्ष्मी नारायण जुगडाण, ओम प्रकाश शर्मा, संदीप बक्शी, श्रीमती सरोज डिमरी, पूर्व पार्षद डी श्रीमती अनीता रैना, रीना शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, मदन कुमार शर्मा, पूर्व नगर पालिका सदस्य बृजपाल राणा, विवेक गोस्वामी चेतन शर्मा, भारत भूषण वाली, विनोद कोठारी, अजय कालड़ा, देवेश्वर रतूड़ी, मदन मोहन शर्मा, अमित गांधी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button