ऋषिकेश। उत्तराखंड डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने एक होटल में बैठक का आयोजन किया। इसमें क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सोमवार को एक होटल में उत्तराखंड डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब द्वारा आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर दुर्गेश मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर मयंक ध्यानी, महामंत्री पद पर रजनीश कुमार, सह मंत्री पद पर शिवम सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी कश्यप, प्रचार मंत्री मनीष शर्मा का चयन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने निर्भय, बेबाक एवं निष्पक्षता से जनहित की खबरों को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित करने का आवाहन किया। इसके साथ क्लब के पदाधिकारियों ने संगठन को मज़बूती प्रदान करने की शपथ ली। वहीं, क्लब के सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके लिए सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। बैठक के माध्यम से संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों ने कहा कि संगठन हमेशा से जनहित के लिए कार्य करेगा एवं सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्लब किसी संगठन या संस्था द्वारा कराए जाने वाली प्रेसवार्ता निशुल्क करेगा एवं प्रमुखता से खबर न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया पर प्रकाशित करेगा। इस मौके पर ऋषिकेश प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष डोभाल, पूर्व उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्रा, मयंक ध्यानी, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, शिवम सक्सेना, नीरज गोयल, विनीता खुराना, रजनीश कोहली, पुष्कर सिंह, पिंकी कश्यप, विपिन नागी, एसके विरमानी आदि मौजूद रहे।




