उत्तराखंडचुनावराजनीति

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल ने भाजपा की बैठक में की शिरकत, जनता से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

कार्यकर्ताओं को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित

ऋषिकेश। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने फॉरेस्ट व्यू ऋषिकेश में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए बेहतर ढंग से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करें, ताकि जो संपूर्ण भारतवर्ष में नई विकास की लहर चल रही है, उसे निरंतर रूप से बढ़ाया जा सके। कहा कि भले ही वह किसी राजनैतिक दल के नहीं है, लेकिन विकास की बहती गंगा सभी को नजर आ रही है। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने वाली जनता से अपील करते हुए कहा कि चुनाव बहिष्कार करना समस्याओं का सुझाव नहीं है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पवार, ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ पूर्व पार्षद हरीश आनंद सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button