उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 06 की मौत, एक घायल

SDRF की टीम ने किया रेसक्यू

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के थाना मनेरी क्षेत्र में गंगनानी के समीप एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट सहित 07 लोग सवार थे। दुर्घटना में 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने 06 मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकलकर जिला अस्पताल भेजा। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया। मृतकों की पहचान विजयालक्ष्मी रेड्डी(57) चिर्रा पत्नी चिर्रा सुब्बा रेड्डी निवासी मुम्बई महाराष्ट्र, रोविन सिंह(60) पुत्र राम करण सिंह निवासी फतेहगंज गुजरात पायलट, राधा(79) पत्नी रामचन्द्र अग्रवाल निवासी आलमगिरी गंज, बरेली उत्तरप्रदेश, एम वेदावथी(48) पत्नी एम0 भाष्कर निवासी अनन्तपुर, आन्ध्रप्रदेश, कला चन्द्रकान्त सोनी(61) पुत्री चन्द्रकान्त सोनी निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र, रुची अग्रवाल(56) मुम्बई, महाराष्ट्र और घायल की पहचान मख्तूर भास्कर(51)निवासी आन्ध्र प्रदेश के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button