उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

पर्वतीय विकास एवं लोककल्याण संस्था ने होनहार छात्रों को किया पुरस्कृत

राजकीय स्कूलों में NCC की क्लासेज जल्द होंगी उपलब्ध

टिहरी। पर्वतीय विकास एवं लोककल्याण संस्था ने राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार इंटर कॉलेज के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के होनहार छात्रों को पुरष्कृत किया।

बता दें कि दोगी पट्टी क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पीढ़ी के जेहन में प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित करने के मकसद से विगत कई वर्षों से क्षेत्र के कुछ इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में पर्वतीय विकास एवं लोककल्याण संस्था के सचिव गजेंद्र राणा ने राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार इंटर कॉलेज के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के होनहार छात्रों को पुरष्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना से सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल बलबीर सिंह कबसूडी उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल बलबीर कबसूडी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार में एनसीसी पंजीकरण हेतु आवश्यक एप्लिकेशन विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध कराया और स्कूल प्रवंधन द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया कि वह जल्द इस एप्लीकेशन को डायरेक्टर जनरल एन.सी.सी को पंजीकरण हेतु भेजेंगे। उक्त प्रकरण में फॉलोवर्स के बाद क्षेत्र के इस स्कूल में NCC की क्लासेज उपलब्ध हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button