उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

निर्दलीय प्रत्याशी सीमा राधे साहनी ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

वार्ड की समस्याओं के निवारण का दिया आश्वासन

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 04 से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा राधे साहनी ने डोर टू डोर लोगो से मिलकर मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगो से वार्ड की समस्याएं सुनकर जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। इसके साथ पार्षद चुने जाने पर वार्ड में विकास की गति को आगे बढ़ाने की बात कही।

सीमा राधे साहनी ने कहा कि वह वार्ड नंबर 04 से जनहित के मुद्दों को लेकर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी हैं। वह स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं नशा मुक्त वार्ड को लेकर कार्य करेंगी। इसके साथ स्वरोजगार से संबंधित सरकारी योजनाएं महिलाओं तक पहुचाएंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनका निवारण करना बहुत जरूरी है। इनमें सीवर लाइन व शौचालय निर्माण मुख्य बिंदु है। वह पार्षद बनने के बाद सबसे पहले इन बिंदुओं पर कार्य करेंगी। जिससे वार्ड के लोगो को उचित सुविधाएं मिल सके। सीमा राधे साहनी ने कहा कि वह डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं, उन्हें लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button