उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

एनएसएस के शिविर में क्राइम सर्वर की जानकारी दी

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय दिवस पर क्राइम सर्वर के विषय में जानकारी दी गई।

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा सेवा योजना के तृतीय दिवस योगासन के साथ प्रारंभ हुआ। इसमें योगाचार्य ने योग के विभिन्न लाभों के बारे में स्वयं सेवियों को बताया।शिविर के बौद्धिक सत्र में शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं प्रेरक वक्ता डॉ राजे सिंह नेगी ने छात्र छात्राओं को अनेक उपयोगी वक्तव्य दिए और आंखों की बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने शिविरार्थियों को साइबर क्राइम के बचाव से अवगत कराया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी धनंजय सिंह रागड ने सभी अभ्यगतों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भगवती जोशी, सुनील थपलियाल, शालिनी कपूर, सुशीला बड़थ्वाल, रंजन अन्थवाल,सोहन सिंह, किशन थापा, कृष्णा, नंदनी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button