त्रिवेणी घाट पर अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, हरिद्वार सांसद ने आमजन के साथ किया योग
वैदिक ब्राह्मण महासभा ने नि मेयर के संयोजन में योग शिविर किया आयोजित
ऋषिकेश। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैदिक ब्राह्मण महासभा ने त्रिवेणी घाट के गंगा तट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, नि महापौर अनिता मंमगाई, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन में प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैदिक ब्राह्मण महासभा द्वारा त्रिवेणी घाट पर आयोजित योग शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें योगाचार्य सुनील रयाल द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।
त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार सांसद
इस दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आमजन के साथ मिलकर योग किया। मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिवेन्द्र सिंह सिंह रावत ने कहा कि योग का मतलब आत्मा से परमात्मा को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं बल्कि योग मन और चित्त को साधने का काम करता है। जो हमारे पूरे व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है। इसलिए योग को आज सारी दुनिया मानने लगी है। इसके साथ कहा कि एलोपैथी व् अन्य चिक्तिसा पद्धति में भी इसकी मान्यता आज बढ़ी है।
अनिता मंमगाई, नि महापौर
वहीं, नि महापौर अनिता ममगाईं ने कहा वैदिक ब्राहमण सभा द्वारा त्रिवेणी घाट पर योग का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए लोग काफी उत्साहित भी रहते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरा विश्व आज योग दिवस मना रहा है, उनकी वजह से यह संभव हो पाया है। कहा कि 21 जून को तो हम योग दिवस मनाते ही हैं, लेकिन प्रतिदिन अपने दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए, ताकि हम स्वस्थ रह सकें। इस कार्यक्रम के लिए नि महापौर ने सभी का आभार भी जताया।




