उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

फुटबाल यूनिटी कप में महेंद्रा ब्वायज उत्तराखंड ने मारी बाज़ी

फेल्केनएफसी हरियाणा को 3-2 से पछाडा

ऋषिकेश। केंद्रीय सचिवालय नेहरू पार्क दिल्ली में आयोजित स्व शिव प्रसाद साहू फुटबाल यूनिटी कप (2024) में 40 प्लस आयु वर्ग ओपन के फाइनल मैच में महेंद्रा ब्वायज उत्तराखंड ने फेल्केनएफसी हरियाणा को टाईबरेकर में 3-2 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।

जानकारी देते हुए टीम के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि इससे पूर्व दोनों टीम फाइनल में बराबर रही तथा टाइप ब्रेकर में महिंद्रा वॉइस में तीन दो से टिकट देकर स्वर्गीय श्री शिव प्रसाद साहू फुटबॉल यूनिटी कप 2024 पर विजय श्री प्राप्त की। महेंद्रा ब्वायज धर्मेंद्र खारोला की अगुवाई में उत्तराखंड की टीम ने लिंक स्टेट में प्रथम स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में मणिपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। टीम के फारवर्ड सुशील रावत को दो गोल और बेहतरीन खेल के लिए बेस्ट फॉरवर्ड खिलाड़ी की ट्राफी प्रदान की गई और टीम के ही गोलकीपर सिद्धार्थ नेगी को उनके बेहतरीन खेल के लिए और पेनल्टी शूटआउट में टीम को जीत दिलाने के लिए बेस्ट गोलकीपर के किताब से नवाजा गया। फाइनल जीतने को मुख्य अतिथि द्वारा विजेता ट्रॉफी और 30000 का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मेजर सुशील रावत, संजीव कुमार, धर्मेंद्र खरोला, सिद्धार्थ नेगी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button