उत्तराखंडराजनीतिलेटेस्ट खबरें

भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा

कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

ऋषिकेश। रायवाला मिलन केंद्र में भाजपा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा रायवाला मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सहसंयोजक सदस्यता अभियान राजकुमार राज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलविंदर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर गिरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह रागड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तलविंदर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राखी भट्ट, मंडल सदस्यता अभियान टोली सहसंयोजक विपिन कुकरेती, ज्योति, बबीता रावत, बबीता देवी, कृष्णा थापा, रॉबिन रावत, विशाल, विनोद भट्ट, आयुष शर्मा, रोहित आदि काफी संख्या में मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। इसमें सदस्यता अभियान के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं सभी पदाधिकारी को सदस्यता अभियान के कार्य में गति लाने के लिए कहा गया।

Related Articles

Back to top button