उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

छात्रों को शिक्षा के प्रति सजग रहने का दिया मंत्र

प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय मोटीवेटर स्पीकर डा विकास दूबे ने छात्र छात्राओं को बेहतरीन जीवन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत डॉ दूबे को पुष्प गुच्छ, उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

डॉ दूबे ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा है कि शिक्षा का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है जिस प्रकार शरीर में आंखें कार्य करती हैं, वैसे ही शिक्षा जीवन में चक्षु की तरह काम करती है। इसलिए विद्यार्थी विधा अध्ययन के समय का सद्पयोग करें और आगे बढ़ें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता शिवप्रसाद बहुगुणा जी को आवाज़ साहित्यिक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रसाद बहुगुणा, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जयकृत सिंह रावत, डा सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अन्थवाल, अजय कुमार, रमेश बुटोला, पवन, हरि सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button