उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने भाजपा के पक्ष में मांगे वोट

वार्डों में चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

ऋषिकेश। नगर निकाय चुनाव के मतदान की तिथियां नजदीक आते ही सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा और मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने ऋषिकेश नगर निगम के अमित ग्राम वार्ड- 35 में पार्षद प्रत्याशी विपिन पंत और वार्ड- 29 बीस बीघा में विमल नेगी एवं वार्ड नंबर 30 में पार्षद प्रत्याशी अनीता प्रधान के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने उद्घाटन के साथ शहर के सम्भ्रांत लोगो से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 40 वार्डो में कमल खिलाने और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का आग्रह भी किया।

महापौर प्रत्याशी शम्भू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश निगम को श्रेष्ठ निगम बनाना उनका उद्देश्य है। इस और वह हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि जब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो ऐसे में क्षेत्र में विकास की बयार तीव्र गति के साथ बहेगी और शहर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का मान -सम्माम बढ़ाने का काम किसी ने किया तो वह देश के प्रधानमंत्री मोदी जी है। वहीं राज्य के युवा मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

वहीं अपने चुनावी प्रचार के दौरान पासवान ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। कहा बीते 70 साल कांग्रेस ने सत्ता में राज किया लेकिन उन्होंने जनता को छलने का ही काम किया। कांग्रेस ने अपने इतने सालों की सत्ता में सिर्फ भ्रष्टाचार किया।आज जनता कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है। कहा जब से केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी आये तब से गरीबो ,वंचितों के हितों के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी, गोपाल सती, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, राजीव गुप्ता, गौरव कैंथोला, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, प्रदीप धस्माना, पुनीता भंडारी, ममता नेगी, हेमलता, दिनेश सती, सतीश कौशिक, रामप्रसाद गौड, सुरेश पांडे, राहुल त्रिपाठी, रामेश्वर तिवारी, राजीव अग्रवाल, अनिल फरस्वाण, नागेंद्र रतूडी, हर्शपति डोबाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button