उत्तराखंडपर्यावरणलेटेस्ट खबरें

नि महापौर ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला, संयुक्त रूप से रोपे फलदार वृक्ष

पर्यावरणीय बदलाव एवं संतुलन के लिए वृक्षारोपण जरूरी : नि मेयर

ऋषिकेश। बायपास रोड स्थित स्मृति वन में नगर निगम एवं वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर  उत्तराखंड का हरेला लोकपर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम की नि महापौर अनिता मंमगाई विशेष उत्तराखंडी परिधान नजर आई।

इस अवसर पर नि मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि आज हम देख सकते हैं कि पेड़़ पौधों की संख्या कम होने की वजह से मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट बढ़ती जा रही है। जिससे आगामी वर्षों में पर्यावरणीय बदलाव या असंतुलन देखने को मिल सकता है। जबकि, वैज्ञानिक  पर्यावरणविद बार-बार हमें चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना चाहिए और उनका संरक्षण भी करना चाहिए। ताकि आने वाले पीढ़ी को हम कुछ दे सकें और पर्यावरण में संतुलन उत्पन्न कर सके। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में “एक पेड़ मां के नाम” की शुरुआत की है, इसलिए अब ये नारा जनआंदोलन बन गया है। अब देश का हर एक शख्स अपनी मां के नाम पेड़ लगाकर धरती मां को नमन करने का काम कर रहा है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं, इस स्लोगन को कितनी गंभीरता और अपनत्व से लिया गया है। इसलिए हर एक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उनके संरक्षण का दायित्व भी उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में, मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, वन क्षेत्र अधिकारी गंभीर सिंह धमांदा , नि. पार्षद विजय बडोनी, विपिन पंत, सुरेन्द्र मोगा, राजकुमारी जुगलान, गौरव केंथुला, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, अशर्फी रणावत, हेमलता चौहान, राजेश कोटियाल, विजय जुगलान, डा विनोद जुगलान, हर्ष गवाड़ी, पूजा पोखरियाल, विनीता बिष्ट, विजय नोटियाल, सहोदरी, शशि सेमलती, मंजू गुसाई, सुसीला सेमवाल, चिता नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button