उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

एमडीडीए ने अवैध बहुमंजिला इमारतों को किया सील

सील से छेड़छाड़ करने पर दी चेतावनी

ऋषिकेश। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही की है। मंगलवार को एमडीडीए ऋषिकेश के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना ने टीम एवं पुलिस फोर्स के साथ हरिद्वार रोड स्थित मानव चेतना केंद्र के पीछे अनुज त्यागी की अवैध बहु मंजिला इमारत को सील किया है। उधर, एमडीडीए ने न्यू आवास विकास कॉलोनी में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे कृष्णा तिवारी के अनाधिकृत भवन को सील किया है। एमडीडीए के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना ने बताया कि सील किए गए दोनों निर्माण अनाधिकृत रूप बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे हैं। जिन पर एमडीडीए के द्वारा सीलिंग की कार्यवाही की गई है। इस दौरान भवन स्वामीयों को सील के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी करने पर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि एमडीडीए द्वारा आगे भी अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, जेई प्रिंस कुमार, हितेंद्र शर्मा, सुपरवाइजर वीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button