उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने योगेश डिमरी के स्वास्थ्य का जाना हाल

परिजनों के साथ खड़े रहने का दिया आश्वासन

ऋषिकेश। हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर आंवला न्यूज़ के संपादक योगेश डिमरी के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र रावत ने एम्स की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ मीनू सिंह से अबतक के उपचार की जानकारी ली।

डॉ मीनू सिंह ने बताया कि डिमरी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। एम्स के कुशल डॉक्टरों की निगरानी में उनका अच्छे से उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योगेश डिमरी पर हुए जानलेवा हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने डिमरी और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि अन्य दोषी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि घटना के दिन ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस मामले की गहन्नता से जाँच करने के लिए कहा और आज पुनः उन्होंने इस गंभीर मामले में दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने के अधिकारीयों को निर्देशित किया। उन्होंने डिमरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मां गंगा से कामना की। उन्होंने कहा की डिमरी और उनके परिजनों के साथ हम खड़े हैं। इस मौके पर निवर्तमान मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगाईं, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, संदीप गुप्ता, विनय उनियाल, किशन नेगी, राजू बिष्ट, संजय पोखरियाल, विकास नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button