उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नगर निगम को निराश्रित पशुओं के लिए शासन से मिली 13 बीघा भूमि

गौ सदन से गोवंश का होगा उचित संरक्षण : मेयर

ऋषिकेश। गौ सदन व नन्दीशाला एवी सेंटर बनाये जाने के लिए रायवाला में शासन की ओर से करीब 13 बीघा भूमि का आवंटन कर दिया गया है।

नगर निगम कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में महापौर शंभू पासवान ने बताया कि निराश्रित गोवंश के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए समस्या का निस्तारण पहले ही प्रारंभ किया जा चुका था। अब शासन की ओर से निशुल्क भूमि आवंटित की गई है। जिसके बाद इस तरह के गोवंश का उचित संरक्षण हो पाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि के आवंटन से क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के संरक्षण की दिशा में कार्य और तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button