उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
नपा मुनिकीरेती ने मांस विक्रय करने वाली 06 दुकानों पर जड़े ताले
श्रावण मास में खुलेआम मांस के व्यापार पर कार्यवाही
ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में मांस विक्रय मामले में 06 दुकानों को सीज किया गया। इसमें दुकान चलाने वाले विक्रय कर्ता के खिलाफ संबंधित कार्यवाही को अम्ल में लाया गया।
बता दें कि नगर पालिका परिषद ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थानीय लोगो की शिकायत पर 14 बीघा, ढालवाला क्षेत्र में मांस विक्रय करने पर 06 दुकानों को सीज किया है। यह कार्यवाही नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर की गई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आरोपित द्वारा श्रावण मास के महीने में अवैध रूप से खुलेआम मांस व्यापार किया जा रहा था, स्थानीय की सूचना मिलने के बाद आरोपित पर कार्यवाही की गई है। इसके तहत 06 दुकानों पर तालाबंदी की गई है।




