नपा ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना वर्चस्व किया कायम
ऋषिकेश। नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए मुस्तैदी से जुट गई है।
शनिवार को प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के आदेश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला स्वच्छ सर्वेक्षण में जुट गई है। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में नगर निकाय की टीम ने ढालवाला स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में स्वच्छता पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ समस्त छात्रों को गीला एवं सूखा कूड़ा पृथक कर घरों में खाद बनाने की जानकारी दी। इस दौरान सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि निकाय क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक विद्यालय में अध्यापक व छात्र-छात्राओं की एक स्वच्छता समिति गठित की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग निकाय की टीम द्वारा की जाएगी। इससे विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण भी बना रहेगा। उन्होंने बताया शुक्रवार को मॉडल प्राथमिक विद्यालय ढालवाला में स्वच्छता पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के प्राधानाध्यापक धनंजय सिंह रावत, अध्यापक विरेंद्र दत्त कुड़ियाल, राजेंद्र लिंगवाल, रतन ककरेल, अभिषेक, नरेंद्र गुसाईं, अनुराखी, सर्वेक्षण टीम सदस्य प्रज्जवल आदि मौजूद रहे।




