उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नंदनी फाउंडेशन ने छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर किया रवाना

फाउंडेशन छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए कार्यरत

ऋषिकेश। नंदनी फाउंडेशन ऋषिकेश ने वर्ष 2024 के सात दिवसीय निःशुल्क द्वितीय शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में उत्तीर्ण मेधावी छात्र छात्राओं दिल्ली, जयपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन के लिए रवाना किया।

नंदनी फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रकृति और मनुष्य के सह सम्बन्धों से अवगत कराना है। जिससे छात्र कक्षाओं से बाहर निकलकर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, ऐतिहासिक धरोहर, देव्य स्थलों का ज्ञान प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि नंदनी फाउंडेशन समाज में गरीब कन्याओं के विवाह के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए कार्य करता है। साथ ही गरीब मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण करवाता है। जिसे विगत वर्ष से शुरू किया गया है। बताया कि इस वर्ष 20 छात्र छात्राओं एवं उनके साथ चार शिक्षक संजीव कुमार उपाध्याय, सुशीला बड़थ्वाल, शकुंतला आर्य एवं राजीव कुमार को भेजा गया है। इस मौके पर नंदनी फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, वरुण शर्मा, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button