उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंस्वच्छता

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य : दीप्ती रावत

ऋषिकेश। भाजपा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता और सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने शिरकत की। इस दौरान निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं भी मौजूद रहीं। सदस्यता अभियान के तहत लोगों से मिलकर संवाद भी स्थापित किया गया।

सबसे पहले अंबेडकर चौक पर दीप्ती रावत ने झाड़ू लगाकर कार्यक्रम की शुरुवात की। इसके बाद संविधान निर्माता डा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर नमन करते हुए प्रतिमा को साफ़ किया व पुष्पमाला अर्पित की गई। फिर सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। हमें स्वयं अपने आस पास स्वच्छता रखनी चाहिए। इससे न केवल हम स्वच्छ एवं स्वस्थ रहेंगे, बल्कि दूसरों को प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2014 को झाड़ू में हाथ में लेकर दिल्ली में स्वच्छता अभियान की शुरूवात की थी। उसके बाद लोगों का दृष्टिकोण काफी विकसित हुआ है। उससे न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में स्वच्छता का संदेश गया है, जो आज तक निरंतर जारी है। इससे लोगों में जागरूकता एवं बदलाव भी देखने को मिले है। उन्होंंने बताया कि स्वच्छता का मतलब साफ पेयजल, मानव मल का निपटान, साफ़ सफाई व सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को ध्यान में रखना है। इसके बाद उन्होंने सदस्यता अभियान तहत लोगों से घर घर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े, क्योंकि भाजपा ही सबका विकास करती है। अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचना भाजपा का हमेशा लक्ष्य रहा है।

वहीं, निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि स्वच्छता हमें अपने जीवन में एक आदत की तरह बनानी चाहिए, हम रोज काम पर निकलते हैं, ऐसे ही जहाँ पर भी हम जाते हैं हमें स्वछता के प्रति हमेशा जागरूक और एक्टिव रहना होगा। इससे हम अपने जीवन में स्वछता तो लायेंगे ही साथ ही लोग आपके इर्द गिर्द कुछ न कुछ सीखेंगे। इससे देश और समाज भी स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जुड़ी आदतें अपनाने से देश की छवि भी सुधरती है। साथ ही स्वच्छता से जुड़ी आदतें अपनाने से शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके पश्चात निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं ने सदस्यता अभियान के तहत घर घर जाकर लोगो से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान अंबेडकर चौक और आस पास इलाके में हर आयु वर्ग के लोगों ने सदस्य बनने को लेकर काफी रूचि दिखाई। इस मौके पर चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, गौरव केंथोला, रमेश अरोड़ा, रोमा सहगल, ज्योति सहगल, आशु ढंग, गौरव सहगल, अक्षय खेरवाल, जितेंद्र , जॉनी लांबा, नरेश खेरवाल, मुकेश खेरवल, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजदू रहे।

Related Articles

Back to top button