एसबीएम इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
दो कुंटल घास खरपतवार का किया उन्मूलन
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में “स्वच्छता पाठशाला, स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें एनसीसी कैडेटस ने लगभग दो कुंटल घास खरपतवार का उन्मूलन किया। साथ ही विद्यालय परिसर में पॉलीथिन प्लास्टिक कचरे को भी एक स्थान पर एकत्र किया। ताकि इसका सही प्रकार से निस्तारण किया जा सके।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सबसे पहले विद्यालय को बाहरी रूप से स्वच्छ रखना, उसके बाद प्रत्येक कमरे को स्वच्छ रखना है। क्योंकि स्वच्छता के बिना हमारा मन मस्तिष्क स्वस्थ नहीं रह सकता है और जब तक मन एवं मस्तिष्क स्वस्थ नहीं रहेगा, तब तक उसमें अच्छे विचार संस्कार और बुद्धि का विकास नहीं हो पाएगा, इसलिए स्वच्छता का हमारे जीवन में सर्वाधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। हमें अपने घर से ही स्वच्छता की शुरुआत करनी चाहिए और पहले अपने घर को स्वच्छ रखकर फिर अपने घर के आस-पास फिर मोहल्ले को और फिर अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना चाहिए। इसके लिए हमें अपने साथ एक टीम बनाकर एक जागरूकता अभियान भी चलना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, एनसीसी अधिकारी सीनियर विंग लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, एनसीसी अधिकारी जूनियर विंग विकास नेगी, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, संजीव कुमार, रंजन अंथवाल, नरेश कुमार,आदि मौजूद रहे।




