उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंसम्मान

नि मेयर ने ग्लोबल बेस्ट प्रोफेसर की सूची में शामिल होने पर एम्स निदेशक को दी बधाई

नए प्रगति के आयाम लिख रहा एम्स : मंमगाई

ऋषिकेश। एम्स निदेशक प्रो मीनू सिंह को ग्लोबल बेस्ट प्रोफेसर सूची में सम्मिलित होने पर निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान गौरव केंथोला भी उपस्थित रहे।

निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने कहा कि एम्स समय समय पर नए प्रगति के आयाम लिख रहा है। ऐसे में हमें ख़ुशी है कि हमारे शहर में एम्स के निदेशक प्रो मीनू सिंह का नाम दुनिया के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में आया है। यह हमारे लिए हर्ष की बात है। हम उम्मीद करते हैं उनकी इस उपलब्धि से देश और दुनिया में नाम तो हुआ ही है साथ ही उनकी निपुणता का फायदा भी संस्थान और आमजन को प्रभावी उपचार के रूप में मिलता रहेगा।

बता दें कि केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी में सूची दुनियाभर के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह को भी जगह दी गई है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में शोध का सर्वे कराने के बाद जो सूची जारी की गई है, इसमें 03 हजार वैज्ञानिक और शोधार्थी केवल भारत के हैं। दुनिया भर के लगभग 66 हजार विज्ञानियों को इस सूची में जगह मिली है। इसमें देश के कई संस्थानों के अनुसंधान कर्ताओं, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को जगह दी गई है। बच्चों के श्वास रोग और इससे सम्बंधित बीमारियों के इलाज और इस क्षेत्र में किये गए विशेष अनुसंधानों की वजह से प्रोफेसर मीनू सिंह को सूची में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button