उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

उत्तराखंड में अब 10 नवंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना होगी जारी

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किया नया शपथ पत्र

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने हाईकोर्ट में नया शपथपत्र पेश किया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से दिए गए शपथ पत्र में बताया गया कि राज्य में नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है। साथ ही 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया भी तीन सितंबर से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर 31 अक्टूबर तक पूरी कर दी जाएगी। इसके पश्चात 10 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

बता दें कि पूर्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा 25 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का शपथपत्र दिया था। इसके बाद सरकार ने अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की अधिसूचना जारी की थी। जिससे निकाय चुनाव प्रक्रिया पिछड़ गई। शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतू बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में एक जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें आयोग की ओर से 16 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी करने के आदेश पारित किए गए। जिसके चलते अब स्थानीय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। जबकि निर्वाचन प्रक्रिया 25 दिसंबर को पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button