उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

NSUI ने छात्रसंघ चुनाव में लेटलतीफी को लेकर राज्य सरकार का फूंका पुतला

जल्द तिथि की घोषणा न करने पर करेंगे उग्र आंदोलन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव समय से न करने पर राज्य सरकार का पुतला फूंका।

एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि राज्य सरकार कहीं ना कहीं दबाव में नजर आ रही है। हर वर्ष हार का सामना करने के कारण छात्र संघ चुनाव समय पर नहीं करा रही है। इससे साफ है कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई पूरी पैनल के साथ विजय हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं करती है, तो एनएसयूआई द्वारा सड़को पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।छात्रनेता वैभव रावत कहा कि लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार महाविद्यालय खुलने की तिथि से 45 दिन की अवधि के अंदर छात्रसंघ के चुनाव संपन्न कराने आवश्यक हैं। इसलिए सरकार को जल्द चुनाव तिथि की घोषणा करनी होगी, अन्यथा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्र नेत्री मानसी सती ने कहा कि जानबूझकर चुनाव में देरी की जा रही है, क्योंकि शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अपनी हार का डर सता रहा है। पुतला दहन करने वालों में हिमांशु कश्यप, मानसी सती, तनीषा, ज्योति, अजय रावत, विकेश, रविन्द्र, सूरज मंडल, अर्पित, विशाल निषाद, रोहित मल्लाह आदि छात्र छात्राएँ शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button