उत्तराखंडराष्ट्रीय

75वें गणतंत्र दिवस पर भाजयुमो सांगठनिक जिला के मंडलों ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा एक संदेश की यात्रा : राणा

ऋषिकेश। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सांगठनिक जिला ऋषिकेश के सभी मंडलों में उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें ऋषिकेश मंडल की यात्रा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगवार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।

तिरंगा रैली में जिलाध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा ने कहा तिरंगा यात्रा एक संदेश यात्रा की तरह होती है। जिसमें भारत की एकता का प्रतीक दिखाई देता है, जिसमे बिना किसी भेदभाव के सभी समुदाय एक साथ मिलकर निकालते हैं। भाजपा जिला महामंत्री दीपक धमीजा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भाजपा युवा मोर्चा तिरंगा रैली निकालती है, वह सभी युवाओं को जगाने का काम भी करती है। उधर, वीरभद्र मंडल के मोर्चा अध्यक्ष निखिल भर्तृवाल के नेतृत्व में जेसीबी एवं एंबुलेंस की यात्रा निकाली गई, जोकि मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय से कोयल घाटी होते हुए शहीद स्मारक गुमानीवाला पर समापन किया।

वहीं, श्यामपुर मंडल की यात्रा मोर्चा अध्यक्ष जयम शर्मा के नेतृत्व में, रायवाला मंडल की रैली युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गिरी के नेतृत्व में, माजरी ग्रांट मंडल की यात्रा मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह के नेतृत्व में, बालावाला मंडल यात्रा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष कंडारी के नेतृत्व में, डोईवाला मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी के नेतृत्व में, रानीपोखरी मंडल की यात्रा मंडल अध्यक्ष नरेश रावत के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला प्रभारी नलिन भट्ट, मोर्चा प्रभारी प्रतीक कालिया, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा हिमांशु भट्ट, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पवार, महामंत्री नितिन सक्सेना, मोर्चा महामंत्री अभिनव पाल, शरद तोमर, बालावाला मंडल अध्यक्ष प्रशांत खारोला, डोईवाला मंडल अध्यक्ष नंदू भाई, रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुमन, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पायल, रायवाला मंडल अध्यक्ष शिवानी, शुभम रावत, सौरभ पाल, अंकुर जैन, जय जोशी, रॉबिन रावत, राहुल बाग्याल, मनीष छेत्री, वेदवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button