उत्तराखंडप्रशासनलेटेस्ट खबरें

अभ्यर्थियों के अनुरोध पर सीएम धामी ने बढ़ाई फिजिकल एक्जाम की तिथि, पुलिस विभाग में 02 सितंबर को शारीरिक दक्षता की परीक्षा तय

अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों ने किया अनुरोध

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 20 जून 2024 को प्रस्तावित की गई थी।

मगर, वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा अभ्यर्थियों के अनुरोध को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार करते हुए उपरोक्त शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को 02 सितंबर, 2024 से कराए जाने हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button