उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षास्वास्थ्य

एक माह के निशुल्क समर कैंप का विधिवत समापन, योग एवं वृक्षारोपण कर प्रकृति को सहेजने का दिया संदेश

बच्चों को सही शिक्षा से मिल सकता है बेहतर जीवन : नीलम चमोली

ऋषिकेश। समाज सेविका नीलम काला चमोली ने संचालित निशुल्क समर कैंप का विधिवत समापन किया। गया। इसमें बच्चों ने योग एवं वृक्षारोपण कर स्वास्थ्य व प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया।

सोमवार को समाज सेविका नीलम काला चमोली द्वारा संचालित एक माह के निशुल्क समर कैंप विधिवत रूप से समापन किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ से सुनीता खंडूरी एवं रजनी धीमान उपस्थित रही। शिविर में बच्चों के साथ मिलकर पीपल एवं कुछ फलदार पौधे रोपे गए। इसके साथ बच्चों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का आवाहन भी किया गया। वहीं, रजनी धीमान द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासन कराए गए एवं योग के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। शिविर की संचालिका नीलम चमोली ने कहा कि यदि बच्चों को गलत मार्ग पर जाने से रोकना है, तो उन्हें अधिक से अधिक व्यस्त रखना चाहिए। ताकि उनके पास कुछ गलत सोचने का वक्त ही ना बचे। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर सीखने की क्षमता अत्यधिक तीव्र होती है। इसलिए उनको खेलों के माध्यम से सिखाने का प्रयास करना चाहिए, ताकि वे पढ़ाई को बोझ न समझे। बताया कि इस समर कैंप में हर उम्र के बच्चों शामिल होकर योगासन, पारंपरिक खेल एवं संस्कारों को बहुत ही लगन बोर उत्साह से सीखा। शिविर के समापन पर बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया। जिसके चलते बच्चों ने भी सभी का धन्यवाद किया और अगले वर्ष फिर मिलने का वादा करते हुए विदाई ली।

Related Articles

Back to top button