उत्तराखंड

पैनेसिया हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 मई से

ऋषिकेश । पैनेसिया हॉस्पिटल द्वारा 15 मई से 23 मई 2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक व्यापार सभा के सामने स्थित अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के दौरान आयुष्मान, गोल्डन कार्ड, CGHS, ECHS और CAPF कार्ड धारकों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। OPD परामर्श पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, जबकि खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन एवं X-Ray जांचों पर 30 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी।

अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर समय रहते स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्राप्त करें। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक लोग अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button