उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

त्रिवेणी घाट पर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, दर्शक उठा रहे लुत्फ़

फोटो प्रदर्शनी में झलकी उत्तराखंड की ख़ुबसूरती

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट पर अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर राकेश सहाय की स्मृति में फोटो एग्जिबिशन का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि फोटो एग्जिबिशन में फोटोग्राफरों द्वारा उन हिमालयन जीव जंतु पक्षी और लैंडस्केप को सामने लाने का प्रयास किया है, जिसे देखना और जानना हर किसी के लिए सुखद अहसास है, इसमें फोटोग्राफर की मेहनत और धैर्य का पता चलता है। उन्होंने इन फोटो एग्जिबिशन को निरंतर अग्रसर करने के लिए डॉ मनोज रांगड़ का धन्यवाद व्यक्त किया। कुसुम कंडवाल ने कहा कि ऐसे फोटो एग्जिबिशन के जरिए उत्तराखंड की ख़ुबसूरती को कैमरे में कैद कर दुनिया के सामने लाने का अनूठी कोशिश की जा रही है। इससे पर्यटकों को उत्तराखंड की खूबसूरती करीब से जानने का मिलेगा। साथ ही पर्यटक इन स्थानों पर जाकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। वहीं, नए साल पर आयोजित फोटो एग्जिबिशन की पहल को लेकर दर्शकों ने जमकर सराहना की।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर राकेश सहाय की स्मृति में ऋषिकेश के गंगा तट त्रिवेणी संगम पर उत्तराखंड की खूबसूरती को कैमरे की नजर से आम और खास लोगों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें समाज का हर एक तबका फोटो एग्जिबिशन का लुफ्त उठा सकता है। इस फोटो एग्जिबिशन में उत्तराखंड के जाने-माने फोटोग्राफर डॉ मनोज रागंड ने उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में काम कर रहे बेहतरीन फोटो कलाकारों की कलाकृतियों को आम जनता के लिए त्रिवेणी घाट में सजा के रखा है।

Related Articles

Back to top button