पुलिस ने चंद्रेश्वर नगर में चलाया सत्यापन अभियान, 72 मकान मालिकों से वसूला 7,20,000 जुर्माना
सत्यापन की औचक कार्यवाही से मचा ह्ड़कंप
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर चंद्रेश्वर नगर में सत्यापन अभियान चलाया गया। इसमें किराएदारों के सत्यापन न कराने पर 72 मकान मालिको से 7,20,000 जुर्माना वसूला गया।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस के द्वारा चंद्रेश्वर नगर में की गई सत्यापन की औचक कार्यवाही से हड़कंप का मंजर बना रहा। पुलिस ने नगर निगम ऋषिकेश के चंद्रेश्वरनगर में पहचान छिपाकर रहने वाले बाहरी लोगों और किराएदारों की कुंडली खंगालने के लिए सत्यापन अभियान चलाया। कोतवाल राजेंद्र खोलिया ने बताया किराएदारों के सत्यापन न कराने पर 72 मकान मालिको पर कार्यवाही की गई है, जिनसे 7,20,000 जुर्माना वसूला गया है। बताया कि सत्यापन की कार्रवाई से बाहरी व्यक्तियों के उसके अपने जिलों में अपराधों की जांच हो जाती है। यदि ऐसा व्यक्ति अपने जिले से कोई अपराध करके आया हुआ हो तो पता लग जाता है। सत्यापन प्रत्येक 6 माह उससे अधिक समय हो जाने पर दोबारा कराया जाता है। पुलिस टीम का नेतृत्व वरिष्ठ उपनिरीक्षक उत्तम रमोला, उप निरीक्षक चिंतामणि मैठानी आदि ने किया।




