ऋषिकेश। निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के उपलक्ष्य में ऋषिकेश कोतवाली की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को अपराध के प्रति सजग रहने की जानकारी दी।
बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर निर्मलदीप माला पब्लिक स्कूल के सभागार में कोतवाली ऋषिकेश द्वारा आयोजित सेमिनार में कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट एवं सब इंस्पेक्टर आरती कलूरा ने बालिकाओं को रात के प्रति सावधान रहने की जानकारी दी। इस सेमिनार में बालिकाओं को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान और कानून महिलाओं को समानता और सुरक्षा का अधिकार देती है। उन्होंने कहा कि आपके साथ अथवा आपके आसपास यदि आप किसी भी प्रकार के गलत व्यवहार अथवा यौन उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से शोषण आदि किसी भी प्रकार का अपराध हो रहा हो तो आप उसका विरोध करें। साथ ही निकटवर्ती थाने में शिकायत दर्ज करें। इसके लिए पुलिस ने टोल फ्री नंबर तथा स्वयं अपना नंबर भी शेयर किया। कोतवाली प्रभारी श्री शंकर सिंह बिष्ट जी ने बच्चों को सलाह दी कि वह सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करें तथा अपने अधिकतर समय का सदुपयोग शैक्षिक, शारीरिक एवं विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों में करें। कहा कि देश व समाज की जिम्मेदारी भविष्य में युवाओं के कंधों पर है। इसके आलावा बच्चों को ट्रेफिक संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, नियमों की अनदेखी न करें अन्यथा आपके माता-पिता को इसका दुष्परिणाम झेलना पड़ेगा। इस मौके पर ऋषिकेश कोतवाली से पधारे एस. एच. ओ. श्री शंकर सिंह बिष्ट , लेडी सब इंस्पेक्टर श्रीमती आरती कलूरा, सब इंस्पेक्टर श्री नवीन डंगवाल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्री राजकुमार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्री भोपाल सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी, श्री शम्मी प्रसाद पैन्यूली आदि मौजूद रहे।




