उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, आरोपितों को हरियाणा से किया गिरफ्तार
अवैध संबंध के चलते महिला की गला घोटकर हत्या
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर युवती की गला घोटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बीते सोमवार को हत्या के मंसूबे को लेकर हरियाणा से कुछ लोग ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां नीलकंठ पैदल मार्ग पर उन्होंने साथ में लाई महिला को मौत के घाट उतारकर हत्या को अंजाम दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते सोमवार को पुलिस ने नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद किया था। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। हत्या के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने केस सुलझा लिया। पुलिस के अनुसार परिवार में कलह को लेकर घोटकर महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान हरियाणा से 2 महिलाओं और एक शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नीलकंठ पैदल मार्ग पर मिला था शव
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को नीलकंठ मार्ग पर झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। मृतका की पहचान अनीता देवी पत्नी उमेश यादव निवासी करमपुर थाना तीसली जिला गिरीडिह झारखंड के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष थी। वहीं, उसकी हत्या करने वालों की पहचान ओमवीर, ममता और बबीता देवी के रूप में हुई है।
इस कारण दिया हत्या को अंजाम
आरोपीतों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा की रहने वाली बबीता के पति रंजीत के अनीता के साथ अवैध संबंध थे। इसके चलते वह बबीता के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। इससे बबीता और उसकी ननद ममता काफी परेशान रहती थीं। ममता गुरुग्राम में घरों में खाना बनाने का काम किया करती थी। इनमें से एक घर में ओमवीर ड्राइवर की नौकरी करता था। ओमवीर के ममता के साथ अवैध संबंध थे। उसने यह परेशानी ओमवीर को बताई। इसके बात तीनों ने अनीता की जान लेने की साजिश रची। इसके तहत ममता ने पहले अपने भाई रणजीत, भाभी बबीता और मृतका अनीता व बच्चों को अपने पास सेक्टर 15 गुरुग्राम अपने पास बुलाया और फिर ऋषिकेश नीलकंठ दर्शन का प्लान बनाया। ओमवीर ने अपने पड़ोसी अशोक से गाड़ी मांग ली। अशोक भी उनके साथ ऋषिकेश गया था। अशोक अपने ड्राईवर अमित के साथ इनको लेकर ऋषिकेश आया और इन चारों को जानकीपुल पार्किंग में छोड़ दिया। ये दोनों जानकी पुल के पास ही रुक गए और स्नान आदि किया। नीलकंठ दर्शन के पश्चात वापसी में पैदल मार्ग पर बबीता, ममता और ओमवीर ने अनीता की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने इन तीनों को हरियाणा से धरा है।




