राईका में समर कैंप के पांचवें दिन पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित, वृक्षारोपण के महत्व से कराया अवगत
नंदिनी, आर्यन एवं हिमानी ने मारी बाजी
ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा समर कैंप के पांचवे दिन ऊर्जा बचत विषय को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिविरार्थियों ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राईका आईडीपीएल में आयोजित समर कैंप के पांचवे दिन ऊर्जा बचत विषय को लेकर शिविरार्थियों के बीच भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में नंदनी बड़थ्वाल ने प्रथम ,आर्यन ने द्वितीय एवं हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय एवं नंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी से बचने के लिए ऊर्जा का सदुपयोग किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भौतिकवादी युग में सामान्यतः एयर कंडीशन सभी के पास है। जबकि एयर कंडीशन अन्दर तो डंडी हवा देता है, लेकिन बाहर वही एसी गर्म हवा फेंकता है। इस कारण बाहर का वातावरण गर्म होता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए एवं पेड़ों का संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती अन्नू तथा विशाल ने विधालय परिसर में पीपल बरगद के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण भी किया। इससे पूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम में मीनाक्षी गुप्ता, सरोज गुप्ता, सुनीता पवार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, हिमानी, ईशा, मनीषा, ओम सिंह बिष्ट, अंजली सहित 20 शिविरार्थियों ने प्रतिभाग किया।




