उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें

प्रणव चैंपियन की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जांच में जुटी पुलिस, मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उसके साथियों का खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने साथियों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहे है।

सूत्रों के अनुसार बीते दिनों से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच चल रही जुबानी जंग का मामला तूल पकड़ने लगा। जिसके बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने साथियों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए। यह देख इलाके में अफरा तफरी का माहौल मच गया। सूचना मिलते ही खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पर पहुंचे। घटनाक्रम को लेकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद रुड़की और लंढौरा क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना की वीडियो निकालकर कार्यवाही शुरू की। वहीं गुस्साए खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थक जैसे ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कार्यालय की ओर जाने लगे, तभी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। मामले को लेकर एसपी देहात ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को फोन ट्रेसिंग के माध्यम से रिस्पना पुल पर हिरासत में ले लिया है। साथ ही खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी गिरफ्त में लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल खानपुर विधायक उमेश कुमार को तथ्यों के आधार पर जमानत मिल गई है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button