ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन ने प्रतियोगिता को लेकर की चर्चा
गोल्ड मेडलिस्ट ध्रुव गुप्ता व प्रणय पांथरी सम्मानित
ऋषिकेश। मेड कैफे में संजीव चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की प्रथम आयोजित की गई। इसमें बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कोहली ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 2025 में फरवरी माह में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। एसोसिएशन के महामंत्री विवेक तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग राज्यों से भी कई प्रतिभागी प्रतिभागी करेंगे। जो विगत वर्षों की भांति उत्साहवर्धक होगा। इसके आलावा कजाकिस्तान में NPA नेशनल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ध्रुव गुप्ता व प्रणय पांथरी द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कोहली, महामंत्री विवेक तिवारी, सुधीर राय, प्रवीण सजवान, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, नीरज शर्मा, राज वर्मा, राकेश कुमार, नीरज शर्मा, अभिषेक कुमार, रवि नेगी, नीरज चौधरी, आदेश, मीडिया कोऑर्डिनेटर रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।




