उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

एसबीएम इंटर कॉलेज के छात्र का राष्ट्रीय खेल में चयन

समस्त शिक्षकों ने प्रिंस कश्यप को दी बधाई

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस कश्यप का 38वें राष्ट्रीय खेल में चयन हुआ है। प्रिंस कश्यप उत्तराखंड की ओर से खो खो खेल में टीम का प्रतिनिधिव करेंगे।

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने जानकारी देकर बताया कि एसबीएम इंटर कॉलेज ऋषिकेश कक्षा 11 के छात्र प्रिंस कश्यप हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों में खो खो में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधिव करेंगे। राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने प्रिंस कश्यप को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से 60 बच्चों का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ था, जिनमें 15 बच्चों का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ। इसका श्रेय खो खो खेल प्रशिक्षक नागेश राजपूत को मुख्य रूप से जाता है। इस अवसर पर जितेन्द्र बिष्ट, खेल प्रशिक्षक नागेश राजपूत, व्यायाम शिक्षक विकास नेगी एवं रंजन अंथवाल ने छात्र को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button