उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

नगर निगम ऋषिकेश के मेयर बने शंभू पासवान

3018 वोटों से जीत की हासिल

ऋषिकेश। उत्तराखंड में देर रात नगर निकाय ऋषिकेश के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बता दें कि आईडीपीएल के कम्युनिटी सेंटर में सात चरणों में मतगणना संपन्न की गई। पहले चरण से ही भाजपा अन्य दलों पर बढ़त बनाती हुई नजर आई। अंतिम चरण में भाजपा के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने 3018 वोट से जीत हासिल की। इसमें भाजपा के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान को 23998, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर को 20980, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव को 11955 एवं यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह को 758 वोट मिले। जबकि 301 मतदाताओं ने अपना वोट नोटा पर डाला। भाजपा की जीत पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ जमकर खुशी मनाई।

Related Articles

Back to top button