एसएसपी ने 14 निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के किए तबादले, कोतवाली ऋषिकेश की कमान संभालेंगे राजेंद्र खोलिया
शंकर सिंह बिष्ट को मिली एसओजी देहात की जिम्मेदारी
ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सोमवार की देर रात 07 निरीक्षकों एवं 07 उपनिरीक्षकों के तबादले किए है। इसके साथ सभी को तत्काल नई तैनाती के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इनमें ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी एसओजी देहात की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राजेंद्र सिंह को ऋषिकेश कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट, निरीक्षक चंद्रभान सिंह को एसओजी नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया है। निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा को प्रभारी निरीक्षक धारा कैंट से प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय किया गया। निरीक्षक राकेश गुसांई को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला कोतवाली से नगर अधीक्षक कार्यालय विभिन्न सेल का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मनोज मैनवाल को प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला बनाया गया है। इसके साथ ही एसएसपी ने 7 उप निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।




