उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

राइका में छात्रों को किचन गार्डन एवं ई-कचरा से कराया अवगत, रोकथाम के लिए किया प्रेरित

ई-कचरा से मिल रहा कैंसर को बढ़ावा : विजयपाल सिंह

ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में समर कैंप के तीसरे दिन छात्र छात्राओं को किचन गार्डन के साथ ई-कचरा (इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट) के बारे में अवगत कराया गया।

शुक्रवार को राइका आईडीपीएल में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन छात्र छात्राओं को किचन गार्डन एवं ई-कचरा के विषय में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता तथा पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (nss) विजयपाल सिंह ने जानकारी देकर बताया कि मोबाइल फोन की बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से पर्यावरण को बहुत हानि हो रही हैं। साथ ही यह कचरा कैंसर को भी बढ़ावा दे रहा है। जिसके चलते आज समाज में प्रत्येक पांचवां व्यक्ति इस रोग से पीड़ित है, इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक है। वहीं,  सुनीता पवार ने कहा कि इ वेस्ट मैनेजमेंट के साथ साथ पर्यावरण संरंक्षण किया जाना आवश्यक है। जिससे पर्यावरण से होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश जोशी, रमाशंकर विश्वकर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, राजेश नेगी, विनाद पंवार, मनोज शर्मा, सरोज गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं ने मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button