उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
किडजी स्कूल के छात्रों कोतवाली में बांटे हस्तकला स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना कार्ड
छात्रों ने चलाई जय हिंद कहने की मुहीम
ऋषिकेश। किड्जी स्कूल वीरभद्र के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने हाथों से बनाए स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना कार्ड ऋषिकेश कोतवाली में वितरित किए।
इस अवसर पर किड्जी स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा कोठारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्ड वितरित करने का उद्देश्य हमारे सुरक्षा बलों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करना है। किड्जी स्कूल के विद्यार्थियों ने गुड मॉनिंग के बजाए जय हिंद के कहने की मुहिम चलाई है, जो कि देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देती है। कोतवाल राजेंद्र खोलिया ने स्कूल की इस मुहिम पर विद्यार्थियों की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस मौके कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह कोलिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उत्तम रमोला एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




