उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंस्वच्छता

स्वच्छ वातावरण को लेकर छात्रों को किया जागरूक

कूड़ा प्रबंधन विषय पर दी जानकारी

ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में नगर निगम प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वातावरण कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत पर्वतीय रंगमंच परम पौड़ी के कलाकारों ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रंगमंच के कर्मियों ने कूड़े से होने वाले नुकसान एवं कूड़े के प्रबंधन विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इसमें गीला, सूखा,  रासायनिक या अन्य कूड़ा अलग-अलग रखकर नगर निगम की गाड़ी में डालने पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि आज शहरी क्षेत्र में कूड़ा एक सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, इस चुनौती को स्वीकार किया जाना चाहिए और अपने वातावरण को स्वच्छ ,निर्मल और पावन रखने के लिए अपने कूड़े का स्वयं प्रबंधन किया जाना चाहिए। उसके लिए हम सबको आगे बढ़कर नगर निगम प्रशासन ऋषिकेश को कंधे से कन्धा मिलकर सभी को सहयोग भी करना चाहिए।

कार्यक्रम में रंगमंच के कलाकार योगेंद्र पाली, नितेश बूढ़ाकोटी, जसपाल राणा, राजेश शर्मा, मनीष बलूनी, प्रीति, नीरज नेगी, प्रीति देवराडी, रघु नाटक, बीरपाल सिंह रावत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एनएस रावत, एनसीसी अधिकारी मेजर सुशील रावत, ललित मोहन जोशी, सुनीता पवार, सुशील सैनी, सीडी डंगवाल, पंकज कुमार सती, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, अनूप वशिष्ठ, सुरेश बलोधी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button