उत्तराखंडराजनीतिलेटेस्ट खबरें

सदस्यता अभियान का उद्देश्य जनता से संपर्क साधना : महेंद्र भट्ट

कार्यकर्ताओं को लापरवाही ना बरतने की दी सलाह

ऋषिकेश। भाजपा सांगठनिक जिला ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता ग्रहण करनी है तथा अपने बूथ में रहने वाले अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करवानी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई भी कार्यकर्ता लापरवाही ना बरते। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है बल्कि जनता से संपर्क करते हुए पार्टी के द्वारा प्रदत्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही योजनाओं के लाभ से अवगत करना है। इसके आलावा विपक्षियों द्वारा जो भ्रम जनता में फैलाया जाता है। उस भ्रम को दूर करने का प्रयास भी करना है l यानि कि सदस्यता अभियान का अभिप्राय जनता से सीधा संपर्क स्थापित करते हुए भारतीय जनता के परिवार को बड़ा और सुदृढ़ बनाने का प्रयास करना है। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पवन शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, विधानसभा सदस्यता संयोजक संजय शास्त्री, जिला संयोजक मनोज ध्यानी, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, बृजेश शर्मा, सरोज डिमरी, इंद्र कुमार गोडवानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, विनोद भट्ट, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button