उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
नि महापौर ने रेड क्रॉस समिति के माध्यम से जरूरतमंदो को बांटे डिनर सेट
जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा : अनिता मंमगाई
ऋषिकेश। नि. महापौर अनिता ममगाईं ने रेड क्रॉस समिति के माध्यम से वार्ड नंबर 35 एवं 33 में जरूरतमंद लोगों डिनर सेट वितरित किए।
इस अवसर पर नि. महापौर अनिता ममगाईं ने रेड क्रॉस समिति की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. गौरव जोशी को खास तौर पर धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा समय-समय पर रेड क्रॉस समिति जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहता है। आगे भी सोसाइटी से इसी तरह की अपेक्षा रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में जरूरत मंदों की मदद करना आज के समय में बहुत बड़ी सेवा है। इस मौके पर रेड क्रॉस समिति से प्रभारी महासचिव हरीश चंद्र शर्मा, मुंशी चमवल, नि. पार्षद विपिन पंत, विजय बडोनी मौजूद रहे।




